जबलपुर (जयलोक)। गोरखपुर स्थित मांडवा बस्ती में विवाद के दौरान माँ के साथ मारपीट करने वाले मझले भाई की छोटे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुँचे बड़े भाई को भी आरोपी ने चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। इस हमले में एक भाई की तो मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विवाद कर रहे दोनों भाई शराब के नशे में धुत थे जो आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करते थे। इसी बीच कल रात भी इनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें माँ ने समझाने का प्रयास किया तो मझला बेटा माँ के साथ ही मारपीट करने लगा।
रामपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि वारदात मांडवा बस्ती की है। यहां एक घर में सूरज, अभिषेक और अमन रहते हैं। सूरज बड़ा भाई है तो अभिषेक मझला और अमन छोटा भाई है। अभिषेक और अमन के बीच आए दिन शराब पीने के बाद विवाद होता था। कल रात भी दोनों के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें बड़ा भाई सूरज ने दोनों को समझाया और झगड़ा शांत होने के बाद वह सोने चला गया। थोड़ी देर बाद फिर अभिषेक गाली गलौच कर अपनी माँ राधा बाई से विवाद करने लगा। जिसे विवाद करता देख अमन ने उसे रोकने की कोशिश की। जब माँ दोनों का झगड़ा शांत कराने आगे आई तो अभिषेक ने अपनी माँ के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख अमन रसोई से चाकू उठाकर लाया और अभिषेक के सीने में घोंप दिया। चाकू के हमले से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। विवाद होता देख सूरज अमन को रोकने पहुँचा तो अमन ने सूरज पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद शोरगुल की आवाजें सुनकर पड़ोसी तीनों भाईयों के घर पहुँचे तो यहां दोनों भाई खून से लतपथ नीचे पड़े थे। वहीं अमन वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अभिषेक को पत्नी ने भी छोड़ा- क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तीनों भाई पल्लेदारी का काम करते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही अभिषेक की शराब की लत और मारपीट की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोडक़र मायके चली गई थी। तब से अभिषेक और शराब पीने लगा था।
शराब पीकर अभिषेक करता था परेशान- क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभिषेक आए दिन शराब पीकर परिवार वालों को परेशान करता था। कई बार तो शराब पीने के लिए पैसे को लेकर परिवार से विवाद करता था। कल रात जब अभिषेक ने अपनी माँ पर हाथ उठाया तो यह छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अभिषेक की हत्या कर दी।
माँ के साथ मारपीट करने वाले मझले भाई की छोटे भाई ने की हत्या सीने में घोंपा चाकू, बीच बचाव करने वाला बड़ा भाई भी घायल
Post Views: 583
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm