Download Our App

Home » Uncategorized » माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप

अमेरिका-ब्रिटेन समेत 74 से अधिक देशों में लाखों यूजर्स प्रभावित
कॉर्पोरेट दफ्तरों में ईमेल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर पड़ा असर

नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की प्रमुख क्लाउड और वर्कप्लेस सेवाओं में गुरुवार देर रात भारतीय समयानुसार बड़ी तकनीकी खामी आ गई। इसके चलते अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत दुनिया के 74 से अधिक देशों में लाखों यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, टीम्स, शेयरपॉइंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर कोपायलट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। अचानक आई इस समस्या से कई कंपनियों और संस्थानों में ईमेल, ऑनलाइन मीटिंग तथा अन्य डिजिटल कामकाज प्रभावित हुआ।
माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ गया था। इसके साथ ही कई सर्वर अचानक अनुपलब्ध हो गए, जिससे सेवाओं की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई। कंपनी के मुताबिक समस्या की शुरुआत अमेरिका से हुई और इसके बाद इसका असर दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा।
समस्या दूर करने में जुटी कंपनी
माइक्रोसॉफ्ट ने आउटेज से निपटने के लिए सभी नए डिप्लॉयमेंट रोक दिए। कंपनी ने प्रभावित ट्रैफिक को वैकल्पिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर डायवर्ट करने के साथ प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। कंपनी की तकनीकी टीमें सेवाओं को सामान्य करने के लिए लगातार काम करती रहीं।
लाखों शिकायतें की गईं दर्ज
आउटेज की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात करीब 11:45 बजे तक अकेले अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के ठप होने को लेकर 1.31 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं। इसके बाद ब्रिटेन में भी रात करीब 12 बजे माइक्रोसॉफ्ट की विभिन्न सेवाओं को लेकर शिकायतों में अचानक बड़ा उछाल देखा गया।
कॉर्पोरेट कामकाज पर असर
आउटलुक के प्रभावित होने से यूजर्स को ईमेल भेजने और प्राप्त करने में परेशानी हुई, जबकि टीम्स में ऑनलाइन मीटिंग और संचार सेवाएं प्रभावित हुईं। कई कॉर्पोरेट कार्यालयों में कर्मचारियों का डिजिटल कामकाज बाधित हुआ। शेयरपॉइंट और कोपायलट जैसी सेवाओं में दिक्कत आने से उन संस्थानों पर भी असर पड़ा जो माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड आधारित टूल्स पर निर्भर हैं। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से समस्या के कारणों और सेवाओं को पूरी तरह सामान्य करने के संबंध में आगे की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। कंपनी ने वैकल्पिक इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल और सर्वर रीस्टार्ट करने के जरिए सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की है।

 

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!