Download Our App

Home » Uncategorized » राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं। इस आरोप के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है। भारतीय युवा कांग्रेस के एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आते हैं, ”इसका सबूत यहां है। मेरे इस फोन में है। प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करवाते हैं। जिस दिन वह आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, उस दिन सभी को पता चल जाएगा कि विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है, देशविरोधी कौन है और वह कब से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है
पीएम मोदी को दी             आमने-सामने बहस की चुुनौती
राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि इसके अलावा भी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में मुझे पता है और जो मेरे फोन में मौजूद हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी को राहुल गांधी की चुनौती देते हुए लिखा, ”प्रधानमंत्री जी, कैमरे के सामने भाषण तो बहुत हुए। अब बिना टेलीप्रॉम्प्टर, बिना स्क्रिप्ट, राहुल गांधी के सामने बैठकर सवालों के जवाब देने की हिम्मत दिखाइए। वहीं, फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बातें करते रहते हैं।।

पेगासस विवाद में हले भी लगा चुके हैं फोन टैपिंग का आरोप
पेगासस जासूसी विवाद जुलाई 2021 में अंतरराष्ट्रीय मीडिया की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद चर्चा में आया था। इसमें दावा किया गया था कि इस्राइली कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर के जरिए भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के मोबाइल फोन को निशाना बनाया गया। इस कथित निगरानी के संभावित लक्ष्यों की सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनसे जुड़े कुछ लोगों के फोन नंबर भी शामिल बताए गए थे। हालांकि, किसी फोन नंबर का सूची में होना इस बात का प्रमाण नहीं था कि उस फोन की सफलतापूर्वक जासूसी की गई थी। राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप था कि पेगासस के जरिए नेताओं और अन्य लोगों की निजी बातचीत तक पहुंचने की कोशिश की गई।

 

कलेक्टर ने किया अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत

Top Headlines

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा कहा- मोबाइल में मेरे सभी आरोपों के सबूत  

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग

Live Cricket

error: Content is protected !!