Download Our App

Home » Uncategorized » माता बगलामुखी देवी की जयंती पर धार्मिक आयोजन

माता बगलामुखी देवी की जयंती पर धार्मिक आयोजन

जबलपुर (जयलोक)। बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ में माता बगलामुखी जयंती पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। प्रात: काल भगवती का श्रृंगार अर्चन किया गया। भगवती बगलामुखी देवी की उपासना से संबंधित अन्य धार्मिक विधियां भी सुबह से ही हो रही हैं विशेष अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं। आज संध्याकाल भगवती का श्रृंगार ,महाआरती एवं विशेष पूजन किया जाएगा। भक्तों के द्वारा अर्चन आम, लड्डू और किशमिश आदि से ब्रह्मचारी सुबुद्धानंदजी तथा चैतन्यानंद जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। महा आरती के पश्चात रात्रि में हवन तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। ब्रह्मचारी सुबोध आनंद जी तथा ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी ने बतलाया कि बगलामुखी देवी भगवान विष्णु के देश से युक्त होने के कारण वैष्णवी हैं बगलामुखी देवी को ब्रह्मास्त्र के रूप में भी जाना जाता है बगलामुखी देवी भक्तों का कल्याण करती हैं और शत्रुओं से रक्षा भी करती हैं । बगलामुखी देवी के होने जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील बृजेश दुबे,आलोक तिवारी, मनोज सेन आदि ने की है।

 

गोदामों में रखे गेहूँ की निकासी पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » माता बगलामुखी देवी की जयंती पर धार्मिक आयोजन

Top Headlines

Live Cricket