Download Our App

Home » राजनीति » मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुँची, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाही को लेकर केन्द्र सरकार पर भडक़ीं कांग्रेस नेत्री

मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुँची, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाही को लेकर केन्द्र सरकार पर भडक़ीं कांग्रेस नेत्री

जबलपुर (जय लोक)। हाल ही में हुए राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र एक अपराधिक मामले को लेकर रद्द हो गया था। वे अब अपने नामांकन को रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के लिए आज शहर आई हुई हैं।
कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन आज अपने नगर प्रवास के दौरान  मीडिया से चर्चा करते हुए नीट आंदोलन, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आज प्रात: ओवरनाइट एक्सप्रेस से नगर आगमन हुआ। जबलपुर पहुँचने पर शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया।

सुश्री नटराजन ने कहा कि नीट आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। संविधान के दायरे में अपनी बात रखने वाले छात्रों और नागरिकों पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ  कार्रवाई की भी उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच कई अभ्यथिज़्यों की आत्महत्या की घटनाएं बेहद दुखद हैं और इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संसद मार्च युवाओं के आक्रोश का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किसान आंदोलन, सीएए विरोध प्रदर्शन और भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार हर विरोध करने वाले को देशद्रोही बताकर उसकी आवाज दवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों के खिलाफ  है और लोकतांत्रिक तरीके से युवाओं का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि अब सरकार की वास्तविकता जनता के सामने आने लगी है।

 

अनशन खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने रखीं अपनी तीन शर्तें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुँची, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाही को लेकर केन्द्र सरकार पर भडक़ीं कांग्रेस नेत्री

Top Headlines

Live Cricket