Download Our App

Home » Uncategorized » मेडिकल डीन के बयान पर विवेक तन्खा ने जताई नाराजगी , कहा वे इस पद के लायक नहीं

मेडिकल डीन के बयान पर विवेक तन्खा ने जताई नाराजगी  , कहा वे इस पद के लायक नहीं

जबलपुर (जय लोक)। मेडिकल अस्पताल में दो मरीजों को चूहा काटने की खबर ने हडक़ंप मचा रखा है। इस मामले में जहां मेडिकल प्रबंधन अब आनन फानन में कार्रवाही करने की बात कह रहा है तो वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के साथ हुए इस घटनाक्रम की चारों ओर निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में सांसद, कांंगे्रस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल डीन डॉ. नवनीत ने अपने बयान में इसे मामूली घटना बता कर यह सिद्ध कर दिया की वे डीन पद के लायक नहीं हैं। विवेक तन्खा ने मेडिकल में मरीजों के साथ हुए इस घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की है।

दो मरीजों के पैर को चूहों ने कुतरा

दो दिनों पूर्व देर रात अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के पैरों को चूहों ने कुतरा था। जिसकी जानकारी मौजूद नर्स को दी गई थी। इसके बाद यह मामला मेडिकल डीन के कानों तक पहुँचा लेकिन उन्होंने इस घटना को सामान्य बताया।

 

मेडिकल में चूहे काटने के मामले में जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मेडिकल डीन के बयान पर विवेक तन्खा ने जताई नाराजगी , कहा वे इस पद के लायक नहीं
error: Content is protected !!