Download Our App

Home » Uncategorized » मैदानी कार्य और दफ्तर की कार्यप्रणाली देखने कई जगह पहुँचे आयुक्त अग्रिम कुमार

मैदानी कार्य और दफ्तर की कार्यप्रणाली देखने कई जगह पहुँचे आयुक्त अग्रिम कुमार

जबलपुर (जयलोक)।  नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे मैदानी कार्यों और निगम के अधीन स्थित दफ्तरों में जनसुविधा के कार्यों की कार्यप्रणाली देखने और इनकी वस्तुस्थिति देखने निगमायुक्त अग्रिम कुमार आज अचानक अलसुबह से दौरे पर निकले। उनके साथ निगम के अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे।
विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति को निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपनी प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। साथ ही  अमृत 2.0 के कार्यों का का भी आयुक्त अग्रिम कुमार ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री कुमार ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत नागरिक सुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने रामपुर जोन कार्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व वसूली अभियान की प्रगति की जानकारी ली। निगमायुक्त ने क्षेत्र में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ पेयजल, सडक़ निर्माण, नाला-नालियों के निर्माण एवं अन्य जनसुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों से भी बातचीत की। निगमायुक्त टीम के साथ रांझी क्षेत्र का भी दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न प्रचलित विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर उनकी प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, संभागीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने आज मनीला रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मैदानी कार्य और दफ्तर की कार्यप्रणाली देखने कई जगह पहुँचे आयुक्त अग्रिम कुमार

Top Headlines

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

एएसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी,  टीआईसहित 6 पुलिस कर्मचारी निलंबित! चार को आईजी जबलपुर ने निलंबित कर दो अधिकारियों की कार्यवाही

Live Cricket

error: Content is protected !!