Download Our App

Home » कानून » मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री का पहला फैसला : किसानों के नाम 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री का पहला फैसला : किसानों के नाम 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

नई दिल्ली (जयलोक)
रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंचे। साउथ ब्लॉक पहुंचे ही तीसरे कार्यकाल का पीएम मोदी ने धमाकेदार आगाज किया। दरअसल तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले में पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी। आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।
अब विभागों का इंतजार
रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। जो नया मंत्रिमंडल बना है उसमें शामिल मंत्रियों को अब विभागों का वितरण प्रधानमंत्री करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास पर होगी पहली कैबिनेट बैठक
प्रधानमंत्री आवास पर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं। साथ ही इस मंत्रीपरिषद में सात महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » मोदी 3.0 में प्रधानमंत्री का पहला फैसला : किसानों के नाम 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket