Download Our App

Home » Uncategorized » मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला गरीब कल्याण मिशन को मिली स्वीकृति

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला गरीब कल्याण मिशन को मिली स्वीकृति

भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। इसमें अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में गरीब कल्याण मिशन को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। अगर हम इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो प्रत्येक व्यक्ति की आय कम से कम राज्य की प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। वहीं बहु आयामी गरीबी इंडेक्स आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार लाना एवं सभी वर्गों का समान रुप से विकास करना, ये मुख्य उ्द्देश्य रहेंगे। गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव सरकार ने युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए। इनके लिए सरकार मिशन मोड पर काम करेगी। सरकार ने वर्ष 2024 में यह मिशन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लेकर खुद डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में चारों मिशन प्रारंभ करने की बात भी कही थी। प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित होंगे। गरीबों को छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज की विशेष सुविधा दी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं प्रारंभ की जा सकती हैं।

 

भारत एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा है: मोदी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला गरीब कल्याण मिशन को मिली स्वीकृति

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!