Download Our App

Home » Uncategorized » यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे 4 बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदे 6 लोग भी डूबे

यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे 4 बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदे 6 लोग भी डूबे

आगरा
आगरा में खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों को डूबते देख महिला सहित 6 लोग बचाने के लिए पानी में कूद गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए। खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं। आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे। आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी  एक साथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक भी पहुंच गए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे 4 बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदे 6 लोग भी डूबे

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket