Download Our App

Home » भारत » यात्रियों के लिए अब ट्रेन में सामान ले जाने की सीमा तय

यात्रियों के लिए अब ट्रेन में सामान ले जाने की सीमा तय

मुंबई। बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद पश्चिमी रेलवे ने एक नया आदेश जारी किया है। उसका कहना है कि अगर यात्रियों का सामान उनकी संबंधित यात्रा श्रेणी के लिए स्वीकार्य व तय सीमा से अधिक होगा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे ने लोगों से स्टेशनों पर अधिक भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया है।

यह हैं नए दिशा-निर्देश
पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘रेलवे अपने प्रत्येक यात्री को अपनी यात्रा के दौरान एक निश्चित मात्रा में ही बिना किसी शुल्क के सामान ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन स्कूटर और साइकिल जैसी वस्तुओं समेत 100 सेंटीमीटर की लंबाई, 100 सेमी की चौड़ाई और 70 सेमी की ऊंचाई से बड़े आकार के सामान को नि:शुल्क ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

आठ तक रहेगा आदेश लागू
पश्चिम रेलवे ने सभी यात्रियों से नि:शुल्क सामान की अधिकतम सीमा से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की है। विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रा के विभिन्न वर्गों के लिए नि:शुल्क छूट अलग-अलग होती है। अगर सामान नि:शुल्क छूट से अधिक होगा, तो उसके अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें, यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आठ नवंबर तक लागू रहेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » यात्रियों के लिए अब ट्रेन में सामान ले जाने की सीमा तय

Top Headlines

Live Cricket