Download Our App

Home » अपराध » यात्री बस लूटने की थी योजना, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 1 कट्टा, 4 कारतूस डंडा, तलवार, राड और कार बरामद

यात्री बस लूटने की थी योजना, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 1 कट्टा, 4 कारतूस डंडा, तलवार, राड और कार बरामद

जबलपुर (जयलोक)
पुलिस ने एक बड़ी लूट की वारदात को पहले ही नाकाम कर दिया। बस लूटने की योजना बना रहे पाँच लुटेरों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। पाटन पुलिस को सूचना मिली थी कि पाँच आरोपी कार से बस को लूटने वाले हैं। जिसके बाद सतर्क हुई पुलिस ने सभी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली कि सुक्कू लोधी निवासी कटरा बेलखेड़ा अपने अन्य 4 साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 35 सीए 3507 में बैठकर घातक हथियार देशी कट्टा, रॉड, डंडा तलवार आदि लिये हुये रात में पाटन होकर जबलपुर भोपाल इंदौर जाने वाली यात्री बस को रास्ते में रोककर बस में डकेती, लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और महुआखेड़ा रोड किनारे कॉलेज के पास दबिश दी गई। छिपकर बात सुनने पर स्विफ्ट कार में बैठा सुखदेव अपने साथियों के साथ यात्री बस को रास्ते में स्पीड बे्रकर के पास रोककर यात्रियों को लूटने की बात कर रहा था।

घेराबंदी कर कार में बैठे व्यक्तियों को पकड़ा, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम नवल सिंह, आशीष लोधी, महेन्द्र सिंह लोधी, सुखदेव सिंह तथा कार चालक ने अपना नाम मुकेश लोधी बताया। सभी अपने पास घातक हथियार रखे हुये थे।  पूछताछ पर सभी ने पाटन होकर निकलने वाली यात्री बस में डकेती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया।

इंदौर-भोपाल के आयुक्तों के पास होंगे असीमित अधिकार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » यात्री बस लूटने की थी योजना, 5 लुटेरे गिरफ्तार, 1 कट्टा, 4 कारतूस डंडा, तलवार, राड और कार बरामद

Top Headlines

Live Cricket