Download Our App

Home » अपराध » रज्जाक गैंग का एक और 15 हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार

रज्जाक गैंग का एक और 15 हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। पुलिस ने जेल में बंद अब्दुक रज्जाक के गैंग से जुड़े लोगों को एक एक करके पकडऩा शुरू कर दिया है।

एक और 15 हजार का इनामी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस के अनुसार थाना ओमती के अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 147, 148, 149,150, 458,  323, 324, 506, 327, 363, 365, 384, 386, 420, 395, 120 बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में महेश पटेल पिता मनोहर पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी बिलपुरा रांझी  फरार था जिसे गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले को 10000/- (दस हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा की गयी थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

जिसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह के द्वारा भी 15 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है। आज 18-8-25 को मिली सूचना पर महेश पटेल पिता मनोहर पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी बिलपुरा रांझी को  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर केन्द्रीय जेल मे निरूद्ध कराया गया है ।

फरार ईनामी आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी ओमती  राजपाल बघेल, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक नारायण पटेल, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डेय, दीपक मिश्रा, महिला आरक्षक रीना तिवारी की भूमिका रही।

https://jailok.com/12-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%be/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रज्जाक गैंग का एक और 15 हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!