Download Our App

Home » News » रस-अल-ख़ैमा के शासक से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

रस-अल-ख़ैमा के शासक से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर हुई चर्चा
भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूएई में आयोजित एआईएम कांग्रेस के दौरान रस-अल-ख़ैमा के शासक एवं यूएई की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य हिज हाइनेस शेख सौद बिन सकऱ अल क़ासिमी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और हिज हाइनेस शेख सौद बिन सकऱ अल क़ासिमी के बीच मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण और प्रदेश में उपलब्ध विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। इस अवसर पर यूएई में भारत के राजदूत श्री दीपक मित्तल भी उपस्थित रहे।

 

निगम की लीज बचाने और बकाया करों पर छूट पाने 12 को मिलेगा अंतिम अवसर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रस-अल-ख़ैमा के शासक से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात
error: Content is protected !!