Download Our App

Home » अपराध » रांची में कई जगहों पर ईडी का छापा मंत्री के पीए के नौकर के घर मिले 25 करोड़

रांची में कई जगहों पर ईडी का छापा मंत्री के पीए के नौकर के घर मिले 25 करोड़

नई दिल्ली (जयलोक)
रांची में सोमवार को ईडी ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल, उनके नौकर जहांगीर, संजीव लाल के करीबी मुन्ना सिंह, पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर रेड हुई है।
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से 25 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी थी। अब कैश वैन बुलाया गया है, जिससे पैसों को बैंक ले जाया जाएगा। वहीं मुन्ना सिंह के घर से 3 करोड़ कैश मिले हैं। इधर कैश जब्त होने पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम है और पहले भी दो मंत्रियों के पीए रह चुके हैं। अनुभव के आधार पर ही उन्हें नियुक्त किया गया था। अब ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है, उसके बाद देखेंगे क्या होता है।
क्या है वीरेेंद्र राम मामला
बता दें कि ईडी ने पिछले साल फरवरी में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के. राम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। लंबे समय तक पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पूछताछ में ईडी के सामने वीरेंद्र राम ने कई बड़े व्यक्तियों के साथ अपने संबंधों का भी खुलासा किया। जानकारी के अनुसार राम के यहां 150 करोड़ की संपत्ति मिली थी। इसके अलावा दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण भी बरामद किए गए थे। ईडी को वीरेंद्र राम के पास से एक लैपटॉप और कुछ पेन ड्राइव भी मिली थीं। ईडी ने पिछले साल 21 फरवरी को उनके 24 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी जो 22 फरवरी को समाप्त हुई थी। इस छापेमारी के दौरान उनके पास से बरामद दस्तावेजों के आधार पर वीरेंद्र राम से एजेंसी ने दो दिनों तक पूछताछ की थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रांची में कई जगहों पर ईडी का छापा मंत्री के पीए के नौकर के घर मिले 25 करोड़

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket