Download Our App

Home » Uncategorized » रावण भक्त की हार्ट अटैक से हुई मौत

रावण भक्त की हार्ट अटैक से हुई मौत

जबलपुर (जयलोक)।  रावण के भक्त के नाम से प्रख्यात लंकेश उर्फ संतोष नामदेव की कल हार्ट अटैक से मौत हो गई। संतोष नामदेव 72 वर्ष के थे। कल शाम अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ।

जिसके बाद उनकी मौत हो गई। लंकेश रावण की पूजा करने के लिए न केवल पाटन बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध थे। संतोष पेशे से टेलर थे, उन्होंने पहली बार 1975 में रावण की पूजा की।

जिसके बाद उन्होंने पाटन में रावण की मूर्ति की स्थापना भी की। हालांकि शुरू में उन्हें स्थानीय लोगों और परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन बाद में परिवार वाले भी उनके इस कार्य में शामिल हो गए।

संतोष हर साल नवरात्रि के दौरान 10 दिनों तक भगवान शिव के साथ रावण की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा करते थे। अपने रावण भक्त व्यक्तित्व को दर्शाते हुए, उन्होंने अपने दोनों बेटों के नाम मेघनाद और अक्षय रखा।

 

 

सडक़ पर मिला घायल हवेली उल्लू, पंखों से बह रहा था खून, रस्सी से बंधे थे पैर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रावण भक्त की हार्ट अटैक से हुई मौत

Top Headlines

Live Cricket