Download Our App

Home » भारत » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

अंबाला। तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां वायु सेना के अंबाला स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं ।

 

राष्ट्रपति ने सात अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर स्टेशन से सुखोई विमान में उड़ान भरी थी। इस तरह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली वह पहली महिला राष्ट्रपति हैं। लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम भी सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं।

 

इसे नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

दूसरे उद्योग नहीं लगने देना चाहते संजय पाठक, इसलिए शिकार मामले में मुझे फ़साना चाहते हैं – महेंद्र गोयनका, तेंदुए के शव को वनकर्मियों संजय पाठक के इशारे पर फेंका, निष्पक्ष सीबीआई जाँच की माँग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

Top Headlines

Live Cricket