Download Our App

Home » Uncategorized » राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन

राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन
नई दिल्ली। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत को मजबूत करने के लिए दुनिया में हर कोई दयालु व्यवहार नहीं करता। हमें मित्रता अर्जित करनी चाहिए। लेकिन आज कई शक्तियां भारत की प्रगति से खुश नहीं हैं। कुछ लोग खुश हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर भारत आगे बढ़ेगा तो इससे उन्हें फायदा होगा। लेकिन कुछ शक्तियां भारत को दबाने और कुचलने की कोशिश करती हैं। इसलिए, हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। हमें चुनौती स्वीकार करनी चाहिए और अपनी शक्ति और क्षमता का पूर्ण विकास करके, एक आदर्श राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने खड़े होने का अवसर हमारे जीवन में आया है।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने स्वतंत्रता दिवस पर गांधी थिडल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुडुचेरी पुलिस द्वारा दिए गए सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्वतंत्रता सेनानी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
स्वतंत्रता दिवस पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘लव जिहाद’ की तरह, अब एक वर्ग ‘भूमि जिहाद’ में लिप्त होकर असमिया पहचान को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है। असम की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अतिथि उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन