Download Our App

Home » Uncategorized » स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अतिथि उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अतिथि उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे

जबलपुर (जयलोक)
स्वतंत्रता दिवस की 78वी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य समारोह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह प्रात: 9 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रहेंगे। प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड द्वारा उन्हें सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे।

हर्ष फायर एवं परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का राज्य की जनता के नाम संदेश का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य अतिथि बधाई का संदेश देंगे। प्रात: दस बजे परेड का प्रस्थान होगा, परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडर का परिचय मुख्य अतिथि से करवाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राह सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी स्वाधीनता दिवस के आयोजन में होगा।

2025 में अंगदान एवं देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का सम्मान भी मुख्य अतिथि करेंगे। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।

नगर निगम   में आयोजन

नगर निगम में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रात: 8 बजे निगम प्रांगण में आयोजन होंगे। मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ध्वजारोहण करेंगे तथा अग्रि सैन्य दल की परेड का निरीक्षण करेंगे।

हाथ पैर बाँधकर पिता को नदी में फेंकने वाले दोनों कपूत गिरफ्तार, दस किमी दूर मिला था शव, चचेरे भाई ने खोला पूरा मामला

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अतिथि उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे

Top Headlines

Live Cricket