
जबलपुर (जयलोक)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आज दो दिवसीय जबलपुर दौरे का समापन हो रहा है। वे जबलपुर प्रवास के दूसरे दिन अपनी ससुराल पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के निवास पर हैं।
श्री नड्डा आज दोपहर 3.30 बजे जलबपुर डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

श्री नड्डा की विदाई के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज फिर जबलपुर आए हैं। यहां से वे सीधे श्री नड्डा के ससुराल पहुँचे जहां उनसे मुलाकात की।
वहीं 3.30 बजे श्री नड्डा के जबलपुर से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली और उपयुक्त राजेन्द्र शुक्ल दमोह प्रस्थान करेंगे।

इसके साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी श्री नड्डा के प्रस्थान के बाद वे शाम 5.30 बजे भोपाल रवाना होंगे।

Author: Jai Lok







