Download Our App

Home » News » रेंजर की कार पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी, चार घायल, जबलपुर-मंडला रोड पर हादसा

रेंजर की कार पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी, चार घायल, जबलपुर-मंडला रोड पर हादसा

जबलपुर (जय लोक)। बीती रात वन विभाग के अधिकारी का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार चार लोगों को चोटें पहुँची है। जिन्हे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। जब वन विभाग की रेंजर अपने परिवार के साथ जबलपुर से मंडला जा रहीं थी। तभी वाहन अनियंत्रित हुआ और नदी में जा गिरा।

रेंजर का नाम सोनम जैन बताया जा रहा है। जो कल रात रात बुलेरो जीप से जबलपुर से मंडला की ओर जा रहीं थीं। गाड़ी जब बालई नदी के पुल से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान तेज रफ्तार मोटर साइकिल सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बुलेरो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बुलेरो रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। बुलेरो के नदी में गिरते ही सोनम जैन सहित अन्य लोगों में चीखपुकार मच गई। वहीं बुलेरो को नदी में देख राह चलते वाहन सवार रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, इसके बाद जीप को के्रन से बाहर किया।

नदी में पानी कम होने से बची जान

बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम होने से वाहन में सवार लोगों की जान बच सकी। बुलेरो पानी में गिरने के बाद पलटी नहीं बल्कि सीधी खड़ी रही। जिससे बुलेरो में फंसे लोगों को निकलने के लिए समय मिल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से सभी चार लोगों को जीप से बाहर निकालकर जबलपुर रवाना किया।

ये हुए घायल

घायलों में रेंजर सोनम जैन सहित अभ्यांश जैन उम्र 3 वर्ष, शिवानी यादव उम्र 19 वर्ष सहित एक अन्य शामिल हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में रेंजर सोनम जैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

हादसे के संबंध में घायलों का कहना है कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। जब वे पुल से गुजर रहे थे तभी एक मोटर साइकिल तेज रफ्तार से आया और कट मारकर भाग गया। जिससे चालक वाहन को संभाल नहीं पाया।

मंडला में पदस्थ हैं सोनम

डीएफओ ऋिषी मिश्रा का कहना है कि सोनम जैन मंडला में पदस्थ हैं। कल रात उनके साथ यह हादसा हुआ है। जिसमें सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

श्रीलंका में कैदियों ने मचाया कत्लेआम, 25 को मार डाला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रेंजर की कार पुल की रेलिंग तोडक़र नदी में गिरी, चार घायल, जबलपुर-मंडला रोड पर हादसा

Top Headlines

Live Cricket