Download Our App

Home » कानून » रेलवे में स्टेण्ड संचालक की मनमानी

रेलवे में स्टेण्ड संचालक की मनमानी

जबलपुर (जयलोक)। दो दिनों पूर्व बारिश और तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक के बाहर बने वाहन पार्किंग स्टेण्ड की दीवार भरभराकर वहां खड़े दो दर्जन वाहनों पर गिर गई। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन मालिकों ने जब अपने अपने वाहनों की स्थिति देखी तो स्टेण्ड संचालक से इसका हर्जाना मांगा। लेकिन स्टेण्ड संचालक ने यह कहते हुए हर्जाना देने से इंकार कर दिया कि यह दीवार रेलवे की है और रेलवे ही इसकी भरपाई करेगा।
हालांकि घटना दो दिनों पुरानी है, लेकिन स्टेण्ड संचालक की इस मनमानी से एक दर्जन वाहन चालक परेशान है। वाहन चालकों का कहना है कि वाहन पार्किंग के लिए जबरन स्टेण्ड कर्मचारी दबाव बनाते हैं, स्टेण्ड के पैसों के लिए विवाद भी करने से पीछे नहीं हटते ऐसे में वाहनों में अगर कोई टूट फूट होती है तो इसकी जिम्मेदारी भी स्टेण्ड संचालक की होती है। लेकिन यहां वाहन स्टेण्ड के नाम पर जेब भर रहा स्टेण्ड संचालक क्षतिपूर्ति राशि देने से इंकार कर रहा है।
पेड़ की वजह से हुई घटना
कहा जा रहा है कि दीवार के पास एक बहुत पुराना पेड़ लगा हुआ है जो बारिश की मार झेल नहीं पाया और दो दिनों पूर्व स्टेण्ड की दीवार पर गिर गया। जिससे दीवार यहां खड़े वाहनों पर भरभराकर गिर गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » रेलवे में स्टेण्ड संचालक की मनमानी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!