Download Our App

Home » अपराध » लापता भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का शव मिला सागर में : 11 जुलाई से थे गायब

लापता भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का शव मिला सागर में : 11 जुलाई से थे गायब

सागर (जयलोक)
सागर के केसली थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का संदेहास्पद स्थितियों में रविवार को सडक़ किनारे शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पिता लखनलाल बरकड़े उम्र 44 साल निवासी इंद्राकॉलोनी केसली 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने केसली के बाजार समेत रिश्तेदारों और दोस्तों में जानकारी निकाली। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। केसली थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस और परिवार वाले लगातार राजकुमार बरकड़े की तलाश कर रहे थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लापता भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का शव मिला सागर में : 11 जुलाई से थे गायब

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!