
जबलपुर (जय लोक)। बड़ी मदार टेकरी मस्जिद के पास सिंधी कैंप में रहने वाला युवक पिछले 5 जून से लापता है। वह 5 जून को रात 3:30 बजे अपने घर से एक्टिवा एमपी 20 एसो 7757 से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। युवक का नाम मो. फैजान अंसारी बताया जा रहा है। जिसका मोबाईल भी बंद आ रहा है। युवक के परिजन पिछले पाँच दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

लापता युवक बीटेक का छात्र है। उसकी परीक्षा भी 5 जून को थी, वह परीक्षा में शामिल भी नहीं हुआ। लापता फैजान के परिवार वालों सिरजुद्दीन अंसारी का कहना है कि उसकी तलाश के लिए हनुमानताल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच भी की तो भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं शनिवार को उसकी एक्टिवा तिलवारा घाट पार्किंग स्थल मिली।

इसी बीच एसडीईआरएफ की टीम ने लम्हेटाघाट में सर्चिंग भी की। लेकिन यहां भी फैजान का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने कहा कि फैजान की तलाश की जा रही है। जहां जहां भी उसके जाने की जानकारी मिली रही है टीम लगातार उसकी पतासाजी कर रही है।


Author: Jai Lok






