Download Our App

Home » अपराध » लावारिश कार से मिली डेढ़ लाख रूपये की शराब

लावारिश कार से मिली डेढ़ लाख रूपये की शराब

किराए से कार लेकर चालक कर रहा था शराब तस्करी

जबलपुर (जय लोक)।  कुण्डम पुलिस ने लावारिश हालत में खड़ी कार से डेढ़ लाख रूपये की शराब जप्त की है। कार मालिक ने पुलिस को बताया कि यह कार उसने रांझी निवासी एक युवक को किराए पर चलाने के लिए दी थी। लेकिन उक्त चालक ने कार का उपयोग शराब तस्करी में करना शुरू कर दिया।
कुण्डम थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम समनापुर गांव की कच्ची रोड में कुआ के पहले कार क्रमांक एमपी 20 एक्स जी 3474 संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना पर दबिश दी गई जहां बेलेनो कार खड़ी मिली। जिसके आसपास चालक नहीं दिखा, ग्रामवासियों की मदद से टे्रक्टर से टोचन करके बेलेनो कार को थाना लाया गया। कार के अंदर खाकी कलर के कार्टन रखे दिखे। बेलेनो कार के पीओशी मशीन से सर्च करते हुये वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर कार के बारे में पूछने पर कार को किराये से चलाने के लिये देना बताया। वाहन चालक की तलाश कर रांझी में उसे निवास स्थान पर पकड़ा गया। कार चालक ने अपना नाम अनुष कोल निवासी कोलियाना मोहल्ला मड़ई रांझी बताया जिसे थाना लाया गया। चालक से चाबी लेकर बेलेनो कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 35 कार्टन में देशी शराब के कुल 1750 पाव कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये के रखे मिले। आरोपी कार चालक अनुष कोल के कब्जे से शराब जप्त करते हुये आरोपी अनुष कोल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उक्त देशी शराब कहां व किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » लावारिश कार से मिली डेढ़ लाख रूपये की शराब
error: Content is protected !!