Download Our App

Home » Uncategorized » लोक निर्माण मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म द साबरमती

लोक निर्माण मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म द साबरमती

गोधरा की सच्चाई आई देश के सामने-राकेश सिंह
जबलपुर (जयलोक)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा भाजपा जबलपुर के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओ को आज प्रात: 11 बजे द साबरमती रिपोर्ट फिल्म सिविक सेंटर स्थित समदडिय़ा मल्टीप्लेक्स में दिखाई गई।
इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि द साबरमती फिल्म ने दर्शकों के सामने सच्चाई सामने रखी है। गोधरा की असली सच्चाई देश के सामने आई है जिसे वर्षों तक गलत तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा था। लेकिन फिल्म ने पूरी सच्चाई देश के सामने रख दी। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » लोक निर्माण मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म द साबरमती

Top Headlines

Live Cricket