Download Our App

Home » जबलपुर » वणक्कम के साथ साउथ इंडियन पूजा की थीम पर हुई देवी उपासना

वणक्कम के साथ साउथ इंडियन पूजा की थीम पर हुई देवी उपासना

जबलपुर (जयलोक)।  ईरा नंदनी कायस्थ वूमेंस क्लब ने दक्षिण भारतीय परंपराओं और पूजा विधि के साथ नई कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में दक्षिण भारतीय स्वागत तथा परंपरागत पूजा तथा देवी उपासना की विधि और संस्कृत श्लोक में स्पष्ट के विषय में विशेष नई जानकारियां प्रदान की।

इस अवसर पर ईरा नंदनी कायस्थ वुमन क्लब के उपाध्यक्ष श्रीमती अंशुल वर्मा और महासचिव श्रीमती सिमरन सक्सेना ने सामाजिक उथान के लिए नए प्रदेश एवं नए संस्कार का जीवन में महत्व बताया।

सभी ने मिलकर साउथ इंडियन गानों पर डांस किया और कुछ गेम्स भी खेले। प्रोग्राम का संचालन सिमरन सक्सेना और निधि खरे ने किया। बेस्ट और परफेक्ट साउथ इंडियन परिधान के लिए विनर रही, मनीषा खरे फस्र्ट, आयुषी सक्सेना सेकंड और डॉ. नम्रता चंद्रा थर्ड पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही अंशुल वर्मा, शशि श्रीवास्तव, नम्रता वर्मा, राजश्री खरे और डॉ. रुचि खरे को भी उपहार दिया गया। गेम्स के भी प्राइज दिये गये।

गेम्स और परिधान का जजमेंट मनीषा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्था की, नम्रता श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, निरुपमा वर्मा, नमिता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, नीरू वर्मा, पद्मा खरे, ममता श्रीवास्तव व अन्य  सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती निधि खरे ने किया।

उपभोक्ता अदालत का फैसला एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराबी, नई कार देने के आदेश

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » वणक्कम के साथ साउथ इंडियन पूजा की थीम पर हुई देवी उपासना

Top Headlines

Live Cricket