
जंतर- मंतर पर पुलिस की भारी तैनाती
नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तडक़े दिल्ली पुलिस ने जबरन धरना स्थल से हटा दिया। पुलिस की एक बड़ी टीम ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर डटे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को भी तितर-बितर कर दिया गया, जिससे मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए शुक्रवार देर रात से ही पूरी तैयारी कर ली थी।
रातभर जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी और तडक़े मौका मिलते ही, जब अधिकांश प्रदर्शनकारी सो रहे थे, पुलिस ने स्टेज से सोनम वांगचुक को उठाया। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, और डॉक्टरों की लगातार चेतावनी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। पुलिस ने मंच की ओर एक पर्दा खींचकर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों को छिपाया और सुबह लगभग 7:15 बजे सोनम वांगचुक को सीधे अस्पताल ले जाया गया।
इस बात का पता चलते ही प्रदर्शनकारियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें शांत कराने का प्रयास करने लगी।नई दिल्ली जिला के डीसीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही थी, जिसके कारण उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। घटना के बाद से प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस उनसे जंतर-मंतर को खाली करने का अनुरोध कर रही है।
पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से रवाना
Author: Jai Lok






