Download Our App

Home » Uncategorized » विकास, पर्यावरण और स्वच्छता पर केंद्रित रहेगा नगर निगम का बजट, इस बार भी कर ना बढ़ाकर नागरिकों को दी जा सकती है राहत

विकास, पर्यावरण और स्वच्छता पर केंद्रित रहेगा नगर निगम का बजट, इस बार भी कर ना बढ़ाकर नागरिकों को दी जा सकती है राहत

जबलपुर (जयलोक)। नगर पालिक निगम जबलपुर की विशेष (बजट) सम्मिलन बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से निगम परिसर स्थित पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बजट बैठक को लेकर अपने-अपने स्तर पर अनुमान लगाकर चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार का बजट पर्यावरण, स्वच्छता, एवं विकास के कार्यों पर फोकस रहेगा। विगत 2 वर्षों से नगर की जनता पर कर बढ़ोतरी का भार नहीं आया है इस बात की भी संभावना है कि इस वर्ष भी नगर सत्ता कर ना बढ़ाकर नागरिकों को राहत दे सकती है। इसके साथ ही नगर निगम के बजट में नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के भी प्रावधान नजर आ सकते हैं।
सीवर लाइन के कार्य को और गति देकर व्यवस्थित करने और जल संकट निवारण के लिए भी बेहतर उपाय बजट में आ सकते हैं। बजट में कुछ नया भी होने की उम्मीद है।
पर्यावरण की दृष्टि से जबलपुर में जल्द ही बड़े कदम उठाने जाना है। नगर सत्ता इस दिशा में काफी समय से कार्य कर रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मार्गदर्शन में बड़े स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई है। इस संबंध में भी बड़े प्रावधान प्रस्तुत होने वाले बजट में नजर आ सकते हैं।

 

नगर निगम के हिस्से की 500 सौ करोड़ की जमीन 20 करोड़ में संजय पाठक के परिजनों के नाम!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » विकास, पर्यावरण और स्वच्छता पर केंद्रित रहेगा नगर निगम का बजट, इस बार भी कर ना बढ़ाकर नागरिकों को दी जा सकती है राहत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!