Download Our App

Home » Uncategorized » वेतन ना मिलने से फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा

वेतन ना मिलने  से फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा

सडक़ पर उतरकर किया प्रदर्शन, पार्षद के घर के सामने फेंका कचरा

जबलपुर (जयलोक)। तीन माह से वेतन ना मिलने से आज रांझी में सफाई कर्मचारियों का गुस्सा जमकर फूटा। उन्होंने सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए रांझी अंबेडकर वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद के घर के सामने कचरा फेंक दिया और कचरे का ढेर लगा दिया। कर्मचारियों का गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ उन्होंने मस्ताना चौक और दर्शन तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर भी कचरा फैलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। कर्मचारियों का यह गुस्सा उस वक्त फूटा जब मुख्यमंत्री आज शहर में हैं। कर्मचारियों के इस तरह के विरोध से जहां आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया।
युवा कांग्रेस नेता डॉ. अंशुल बर्मन (अभिमन्यु) ने इस विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सफाईकर्मियों को पिछले तीन महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है। इस वजह से उन्हें न सिर्फ  अपने परिवार का भरण-पोषण करने में बल्कि आने वाले त्योहारों के लिए भी तैयारी करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी का लगा अंबार
सफाईकर्मियों के इस प्रदर्शन से रांझी के कई हिस्सों में गंदगी का अंबार लग गया। सडक़ों पर कचरा फैलने से ट्रैफिक जाम हो गया और पैदल चलने वालों को भी दिक्कतें आईं। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस स्थिति को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों की समस्या जायज है, लेकिन इस तरह से विरोध प्रदर्शन करने से आम जनता को बेवजह परेशानी हो रही है।

हरकत में आए निगम अधिकारी
सफाई कर्मियों द्वारा इस तरह किए गए प्रदर्शन की भनक लगते ही नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए और सफाई कर्मचारियों को मनाने का क्रम शुरू हुआ। जिसमें अधिकारियों ने उनके  वेतन देने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं इस दौरान हालत संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

लगातार घिरते जा रहे संजय पाठक, पाँच जिलों के कलेक्टरों को आयोग का नोटिस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » वेतन ना मिलने से फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा

Top Headlines

Live Cricket