Download Our App

Home » Uncategorized » शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को 3 घंटे पुलिस ने रोके रखा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को 3 घंटे पुलिस ने रोके रखा

नई दिल्ली (जयलोक)। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती गौ-माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए निरंतर यात्राएं और आंदोलन कर रहे हैं। आज गौ-माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिये उन्हें देश की राजधानी दिल्ली पहुँचना है। शंकराचार्य जी को आज प्रात: 10 बजे नरेला गाँव से दिल्ली के लिये प्रस्थान करना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें यहाँ से निकलने नहीं दिया। शंकराचार्य जी को 1 बजे तक रास्ते में ही रोककर रखा गया। शंकराचार्य जी के वाहन के आगे पुलिस ने एक बिना नंबर का ट्रक भी खड़ा कर दिया, ताकि उनका वाहन आगे न बढ़ सके। शंकराचार्य जी को प्रशासनिक अधिकारियों ने यह बतलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के साथ अभी वार्ता चल रही है इसलिये उन्हें आगे जाने नहीं दिया जायेगा। शंकराचार्य जी आज शाम को 5 बजे तक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में रहकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की प्रतीक्षा करेंगे। शंकराचार्य जी की माँग है कि सभी राजनैतिक दल गौ-हत्या को लेकर अपने दल की नीति को स्पष्ट करें। ये राजनीतिक दल देश गौ-हत्या बंदी चाहते हैं या नहीं और वे गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने चाहते हैं या नहीं। यह जानने का उन्हें पूरा अधिकार है। अभी गौ-हत्या को लेकर जो आंकड़े आ रहे हैं वे डराने वाले हैं और दुखी करने वाले भी हैं।

 

सडक़ों पर निकले पुलिस अधीक्षक, देखी व्यवस्था, शराबियों पर की सख्ती, मुख्य सैकड़ों चौराहों पर दिखा नियंत्रण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को 3 घंटे पुलिस ने रोके रखा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!