Download Our App

Home » दुनिया » शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष की ट्रेन में नाक काटी

शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष की ट्रेन में नाक काटी

घंटों बाथरूम में बंद रहकर बचाई जान
कौशांबी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आज रविवार तडक़े करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है। आशुतोष ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
हमले को बताया साजिश
आशुतोष ने इस हमले को साजिश बताते हुए दूसरे पक्ष और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है और आशुतोष को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया जा रहा है।

 

एआई अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता लेकिन उन कारणों से जिनकी चर्चा नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष की ट्रेन में नाक काटी