Download Our App

Home » News » शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा

एक्स पर अपडेट किया बायो, तेज हुईं सियासी अटकलें
नई दिल्ली (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने फैसले के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में आज शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवनभर का समर्थक बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।
भाजपा और पीएम मोदी के समर्थक रहे हैं पूनावाला- पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।

 

गुरुपूर्णिमा (व्यासपूर्णिमा) के पावन पर्व पर श्रीद्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु, शङ्कराचार्य  स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन संदेश, भारतीय सनातन वैदिक परंपरा में गुरु तत्व की उपासना का पर्व  

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा

Top Headlines

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री पर 100 करोड़ की संपत्ति छुपाने का आरोप, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में 4 अगस्त को होगी सुनवाई

जबलपुर (जयलोक)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सागर जिले की सुर्खी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खाद्य

Live Cricket