Download Our App

Home » Uncategorized » शाम पाँच बजे खुलेे बरगी बाँध के दो और गेट कुल 9 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

शाम पाँच बजे खुलेे बरगी बाँध के दो और गेट कुल 9 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

जबलपुर (जयलोक)
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इससे जल निकासी की मात्रा बढाई गई है। इसके लिये बांध के दो और गेट खोले गये हैं और पूर्व से खुले सात गेटों सहित सभी नौ गेटों को औसतन 1.72 ऊंचाई तक खोला गया है।  इनसे करीब 2 हजार 180 क्युमेक ( 76 हजार 986 क्युसेक ) जल की निकासी की जा रही। बरगी बांध से पहले सात गेटों से 35 हजार 562 क्युसेक (1007 क्युमेक) पानी छोड़ा जा रहा था।
कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने बताया कि शनिवार 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांध का जल स्तर 420.55 पहुँच गया है और बांध 82 प्रतिशत भर चुका है। वर्तमान में बांध में 2 हजार 166 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा है। श्री सूरे ने बताया कि अतिवर्षा की संभावना को देखते हुए आज शनिवार को बांध के शाम 5 बजे 7 गेटों को बढ़ाते हुए 9 गेट खोले गये हैं। इनकी औसत उँचाई 1.72 मीटर की गयी है। इनसे 2180 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की निकासी हो रही है। कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढ़ाने से नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने जनसाधारण से घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।
नर्मदा का बढ़ेगा जलस्तर
शहर में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में बरगी बांध के सात गेटों से पहले ही पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं दो गेट और खुल जाने से 9 गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। जिसको देखते हुए नर्मदा तटों से दूरी बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शाम पाँच बजे खुलेे बरगी बाँध के दो और गेट कुल 9 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

Top Headlines

Live Cricket