Download Our App

Home » राजनीति » शिक्षकों की मदद के लिए अलग कानूनी सेल बनाएगी भाजपा

शिक्षकों की मदद के लिए अलग कानूनी सेल बनाएगी भाजपा

कोलकाता
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल भाजपा एक अलग कानूनी सेल बनाएगी, जो उन वास्तविक शिक्षकों को कानूनी मदद देगी, जिनकी नौकरी स्कूल सर्विस आयोग के घोटाले में चली गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि टीएमसी द्वारा किए गए घोटाले में जो लोग शामिल हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन वह ये नहीं चाहते कि किसी निर्दोष को इससे परेशानी हो।
पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बंगाल में टीएमसी ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में घोटाला किया, जो बेहद शर्मनाक है। इस घोटाले की वजह से कई योग्य और असल उम्मीदवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
मैंने भाजपा की बंगाल यूनिट से कहा है कि वे पार्टी की तरफ से एक अलग कानूनी सेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाएं, जिससे योग्य शिक्षकों को मदद मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ईमानदार उम्मीदवारों को मदद मुहैया कराएगी और उनकी लड़ाई लड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है।

डरो मत, भागो मत, राहुल के अमेठी छोडक़र रायबरेली से नामांकन भरने पर मोदी का तंज

राहुल गांधी के अमेठी छोडक़र रायबरेली से नामांकन भरने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। बर्धमान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद डर गए, इसलिए वह रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं – डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा – डरो मत! भागो मत!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » शिक्षकों की मदद के लिए अलग कानूनी सेल बनाएगी भाजपा

Top Headlines

Live Cricket