Download Our App

Home » Uncategorized » संघमित्रा एक्सप्रेस में शरारती तत्वों ने बरसाए पत्थर, श्रीधाम स्टेशन की घटना

संघमित्रा एक्सप्रेस में शरारती तत्वों ने बरसाए पत्थर, श्रीधाम स्टेशन की घटना

जबलपुर (जयलोक)। दानापुर से चलकर चेन्नई की ओर जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस टे्रन में श्रीधाम के पास शरारती तत्वों ने पत्थर बरसाए। यह घटना आउटर पर हुई। जिससे टे्रन के पेंट्रीकार के खिडक़ी दरवाजों के कांच टूटे हैं। टे्रन में पत्थर मारने की घटना से यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोटें नहीं पहुँची हैं।
बताया जा रहा है कि संघमित्रा एक्सप्रेस जब श्रीधाम स्टेशन से जुगर रही थी उसी समय कुछ लोगों ने टे्रन में पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ये पत्थर पेंट्रीकार की खिड़कियों पर लगे। इस दौरान पेंट्रीकार में यात्रियों के लिए भोजन तैयार हो रहा था। टे्रन के अगले स्टेशन पर पहुँचते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुँचकर पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। जीआरपी और आरपीएफ ने इस संबंध में जाँच शुरू कर दी है। जिस जगह से पत्थर बरसाए गए थे वहां आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके।

सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, रेल ट्रैक के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रेलवे पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर उनके खिलाफ  सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

देखिये वीडियो -बरगी नहर की दीवार टूटने से मचा कहर, बांध की दाईं तट नहर में पानी की सप्लाई बंद कराई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » संघमित्रा एक्सप्रेस में शरारती तत्वों ने बरसाए पत्थर, श्रीधाम स्टेशन की घटना

Top Headlines

Live Cricket