Download Our App

Home » जबलपुर » संयुक्त मांझी व्यायाम शाला अखाड़ा ने फोड़ी कमानिया गेट की मटकी

संयुक्त मांझी व्यायाम शाला अखाड़ा ने फोड़ी कमानिया गेट की मटकी

राजस्थान के श्री हरदौल मलखम का जोरदार प्रदर्शन

जबलपुर (जयलोक)/ शहर के हृदय स्थल कमानिया गेट बड़ा फुहारा में आयोजित कमानिया गेट मटकी फोड़ महोत्सव में शहर के तीनों प्रसिद्ध अखाड़ा मांझी व्यायाम शाला, बुद्ध गोंड अखाड़ा और प्यारेलाल उस्ताद अखाड़ा ने हिस्सा लिया। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रौनक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में इस वर्ष इंडियास गॉट टैलेंट के सेमी फाइनलिस्ट कोटा राजस्थान से श्री हरदौल मलखम अकादमी की कोच सुश्री किरण मीना एवं उनकी टीम के 25 अन्य बच्चों के द्वारा मलखम का जोरदार प्रदर्शन किया गया। मध्य रात्रि में शहर के प्रसिद्ध अखाड़ा संयुक्त मांझी व्यायाम शाला के द्वारा 30 फुट की हाइट पर मटकी को फोड़ा गया।

आयोजनकर्ताओं की ओर से इनाम स्वरूप ट्रॉफी एवं 31 हजार रूपये की नगद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे, जिला अध्यक्ष रतनेश सोनकर, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, वरिष्ठ नेता कमलेश अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में आयोजन टीम में मुख्य रूप से मयंक सराफ, राहुल तिवारी, संचित सराफ, आकाश सराफ, निहाल अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, हर्ष गोस्वामी, ऋषभ जायसवाल, पलाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल , अर्पण जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 

जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » संयुक्त मांझी व्यायाम शाला अखाड़ा ने फोड़ी कमानिया गेट की मटकी

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!