Download Our App

Home » Uncategorized » सक्शन मशीन की चपेट में आए दूसरे कर्मी की भी मौत

सक्शन मशीन की चपेट में आए दूसरे कर्मी की भी मौत

जबलपुर (जयलोक)। सिविल लाइन में नगर निगम की सेक्शन मशीन की चपेट में आए घायल ने 12 दिनों से चल रहे इलाज के दौरान कल दम तोड़ दिया। हादसे में घायल क्लीनर की उसी दिन मौत हो चुकी थी। 4 मई शाम 5.30 बजे नगर निगम में सफाई का ठेका लेने वाली अल्ट्रा एजेंसी के कर्मचारी जय सिंह और आकाश मलिक सक्शन मशीन लेकर सिविल लाइन में सफाई कार्य करने पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी स्टेशन के पास पहुँची तो उसका ब्रेक फैल हो गया। मशीन को ट्रेक्टर से ले जाने का कार्य किया जा रहा था कि तभी रस्सी टूटी और दोनों कर्मचारी मशीन की चपेट में आ गए।  जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां आकाश की घटना के दिन ही मौत हो गई। तो वहीं दूसरे घायल जय सिंह की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सक्शन मशीन की चपेट में आए दूसरे कर्मी की भी मौत
error: Content is protected !!