Download Our App

Home » Uncategorized » सड़क हादसे में मृतक नाबालिग के परिजनों ने किडनी की दान

सड़क हादसे में मृतक नाबालिग के परिजनों ने किडनी की दान

जबलपुर (जयलोक)।  डुमना रोड पर हुए सडक़ हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई थी। नाबालिग की मौत के बाद उसके परिजनों ने अपने बेटे की किडनी दान कर किसी और को जीवन दान देने का निर्णय लिया। जिसके बाद नाबालिग की किडनी मेडिकल अस्पताल में दान दी गई।
17 वर्षीय विजय कौल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दु:खद परिस्थिति में विजय के परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उसका अंगदान करने का फैसला लिया। विजय की किडनी मेडिकल अस्पताल को दान की गई, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सके। गोबर प्लांट के पास रहने वाले विजय कौल डुमना रोड पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनका भाई अजय कौल उन्हें तत्काल मेडिकल अस्पताल लेकर पहुँचा। इलाज के दौरान विजय की स्थिति बिगड़ती गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा समझाए जाने के बाद विजय के पिता राजू कौल और परिवार ने अंगदान का फैसला लिया। उन्होंने विजय की किडनी दान कर दी। राजू कौल ने कहा, हमारा बेटा तो चला गया, लेकिन उसके अंगदान से किसी और को नया जीवन मिलेगा। यह विचार हमारे लिए सुकून देने वाला है। परिवार का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। दुर्घटना के बाद भी विजय के कुछ अंग सुरक्षित थे, जिससे अंगदान संभव हो पाया।

मेरठ में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सड़क हादसे में मृतक नाबालिग के परिजनों ने किडनी की दान

Top Headlines

Live Cricket