Download Our App

Home » Uncategorized » सत्ता पाते ही अहंकारी हो जाते हैं कई नेता

सत्ता पाते ही अहंकारी हो जाते हैं कई नेता

वायनाड। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने शनिवार को कहा कि जब उन पर बहुत ही क्रूर हमला हुआ था, तब वायनाड के लोगों ने उनकी रक्षा की थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कई नेता जब उन्हें थोड़ी भी सत्ता मिल जाती है, तो वे अहंकारी हो जाते हैं। भारत में कई बहुत बड़े नेता हैं, जिनमें जरा भी विनम्रता नहीं है।
वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की- राहुल गांधी ने कहा, जब मुझ पर हमला हुआ, वह बहुत ही क्रूर हमला था, तब वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की। यही एक परिवार का सदस्य करता है। आपने मेरे साथ वैसा ही व्यवहार किया, जैसा मेरी बहन या मेरी मां करतीं। आपके व्यवहार ने मेरे साथ एक गहरा रिश्ता बना दिया। अब मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा। मैं आपको परिवार का ही हिस्सा मानता हूं, क्योंकि आप यह भी कह सकते थे कि हम इ आदमी की रक्षा नहीं करेंगे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। आपने कहा- इस आदमी के साथ अन्याय हो रहा है और हम इसकी रक्षा करेंगे। यह एक ऐसा भाव है जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूलूंगा। उन्होंने आगे कहा, आपने देखा होगा कि कई नेता, जब उन्हें थोड़ा भी सत्ता मिल जाती है, तो वे अहंकारी हो जाते हैं। भारत में ऐसे बड़े नेता हैं, जिनमें जरा विनम्रता नहीं है।

 

प्रदेश में 913 रसूखदारों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, गृह विभाग ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, 3 अक्टूबर तक करें कार्रवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सत्ता पाते ही अहंकारी हो जाते हैं कई नेता

Top Headlines

Live Cricket