Download Our App

Home » Uncategorized » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में हुआ शार्क-टैंक की तर्ज पर आईडिया फेस्ट का आयोजन

सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में हुआ शार्क-टैंक की तर्ज पर आईडिया फेस्ट का आयोजन

जबलपुर (जयलोक)
उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) एक नए व्यवसाय को डिज़ाइन करने, लॉन्च करने व प्रबंधित करने की एक प्रक्रिया है जिसमें अवसरों को पहचानने, संसाधनों को व्यवस्थित करने और लाभ व मूल्य उत्पन्न करने के लिये जोखिम उठाना आदि प्रक्रियाएं आती हैं। विद्यालयीन छात्रों मे इन्ही कौशलों के विकास हेतु सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में 13 व 14 अक्टूबर तक सत्य रंग प्रेक्षालय में आइडिया फेस्ट 2025 कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
यह कार्यक्रम गुरुकुल मास्टर यूनियन की ओर से प्रायोजित किया गया। यह संस्था एक बिजऩेस स्कूल है जो छात्रों को व्यवसाय करने व सीखने का अवसर प्रदान करती है। इस वर्ष यह एक प्रतियोगिता मात्र नही बल्कि एक सुनहरा अवसर है जो कार्यशालाओं (वर्कशॉप्स) के माध्यम से व सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों की सलाह, प्रस्तावित योजनाओं द्वारा एक सफल बिजऩेस मॉडल की रूपरेखा बनाने पर प्रदान किया जाएगा।
विजेता टीम को 50 हजार की इक्विटी ग्रांट(मूल्य अनुदान) प्राप्त करने का सुअवसर गुरुकुल बिजऩेस स्कूल की ओर से प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, विद्यालय संचालिका सुश्री तरंग ग्रोवर, विद्यालय प्राचार्या दविंदर कौर सेठी, विशिष्ट निर्णायक मंडल के सदस्य एवं स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर वंदना वोहरा भी उपस्थित रहे। नृत्य की सुंदर प्रस्तुति के बाद आइडिया फेस्ट 3.0 की अवधारणा प्रस्तुत कर सुश्री तरंग ग्रोवर जी ने आइडिया फेस्ट प्रारंभ करने का उद्घोष किया। इस कार्यक्रम में जबलपुर शहर के विभिन्न स्कूलों की 15 टीम्स ने उनके मेंटर के साथ भाग लिया। साथ ही कुछ स्वतंत्र समूह में भी प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को एक प्रतियोगिता के रूप में संचालित किया गया। ओवरऑल विनर आईडिया फेस्ट 2025का खिताब ट्रेड इनफिनिटी टीम को प्राप्त हुआ एवं ट्रेजऱ हंट जीतने का पुरस्कार सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ। कार्यकम का समापन   पुरुस्कार वितरण तथा धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।

पत्नी को ससुराल न भेजने पर जीजा ने की साले की हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में हुआ शार्क-टैंक की तर्ज पर आईडिया फेस्ट का आयोजन

Top Headlines

Live Cricket