
जबलपुर (जय लोक)। सत्य प्रकाश पब्लिक स्र्कल में तृतीय लिटरेचर फेस्ट 2026 उत्साहर्पर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, निदेशक सुश्री तरंग ग्रोवर एवं प्राचार्या श्रीमती दविंदर कौर सेठी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्म निर्माता बिस्वपति सरकार ने सहभागिता की।

फेस्ट की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं रिदम्स ऑफ एक्सप्रेशन नृत्य-नाट्य प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण एवं विद्यालय पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए, वहीं कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा उनका विशेष पत्राचार भी लिया गया, जिसने सभी को रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम मेंं श्रीमती हर्षा तिवारी, श्रीमती रचिता अग्रवाल एवं मनीष शर्मा का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति उसके दृष्टिकोण को दर्शाता है।


Author: Jai Lok






