Download Our App

Home » Uncategorized » सादगी के साथ नर्मदा परिक्रमा वासियों को समर्पित किया विवेक तन्खा ने नवनिर्मित भवन

सादगी के साथ नर्मदा परिक्रमा वासियों को समर्पित किया विवेक तन्खा ने नवनिर्मित भवन

जबलपुर (जय लोक)। नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए अब डिंडौरी में नर्मदा पथ पर हर सुविधा मिलेगी। यहां उनके लिए रहने को आरामदेह सर्वसुविधायुक्त स्थान के साथ भोजन भी दिया जाएगा। यह सब संभव हो पाया भवतारिणी मंदिर के बाजू में नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए बनाई गई सर्व सुविधायुक्त धर्मशाला के बनने से। जिसका शुभारंभ बुधवार को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने वर्चुअल जुडक़र किया। यह नवनिर्मित भवन सांसद निधि से किया। उन्होंने सांसद निधि से तीन लाख रूपये नवनिर्मित इस धर्मशाला को दिए।

कार्यक्रम में श्री तन्खा के प्रतिनिधि के रूप में ओएसडी बलदीप सिंह मैनी, सहित रोटेरियन संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डिंडोरी जिले के रोटेरियन मनोज मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े विवेक तन्खा ने कहा कि इस नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला में नर्मदा परिक्रमावासियों को हर सुविधा मिलेगी।
श्री तन्खा के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए बलदीप सिंह मैनी ने कहा कि इस धर्मशाला में 50 परिक्रमावासियों के ठहरने, खाने पीने, और रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। धर्मशाला संचालित करने वाली कमेटी के सदस्यों ने इस भेंट के लिए विवेक तन्खा को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस मौके पर रोटेरियन मनोज मिश्रा ने कहा कि यहां भवतारिणी मंदिर के पास धर्मशाला का अभाव था। जिसकी माँग राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से की गई थी। विवेक तन्खा ने उनकी इस माँग को गंभीरता से लिया और इसके निर्माण करने में मदद की। धर्मशाला की देखरेख भवतारिणी मंदिर की कमेटी के सदस्यों द्वारा की जाएगी।

29 को दुबई में होगा विवेक तन्खा का अभिनंदन
जबलपुर (जयलोक)। जबलपुरियन इन यूएई ग्रुप द्वारा विवेक तन्खा का दुबई में अभिनंदन किया जाएगा। जिसकी जानकारी ग्रुप के फाउंडर मेंबर अब्दुल  जलील खान ने दी। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को दुबई में शेख जायद रोड स्थित होटल में विवेक तन्खा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विवेक तन्खा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम में कार्तिकेय शर्मा, ले. जनरल अजय सिंह पीवीएसएम, वीएसएम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सादगी के साथ नर्मदा परिक्रमा वासियों को समर्पित किया विवेक तन्खा ने नवनिर्मित भवन

Top Headlines

Live Cricket