Download Our App

Home » Uncategorized » सावन की झड़ी से 35 इंच के पार हुई बारिश: भारी वर्षा की चेतावनी

सावन की झड़ी से 35 इंच के पार हुई बारिश: भारी वर्षा की चेतावनी

जबलपुर (जयलोक)। शुक्रवार, शनिवार और आज रविवार को हो रही बारिश से शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। देर रात हुई झमाझम बारिश से कुल आंकड़ा 35 इंच तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त माह में अच्छी बारिश होगी। वहीं सितम्बर में सामान्य बारिश होगी। जिससे इस बार भी बारिश का आंकड़ा औसत को पार कर जाएगा।
कल शाम से शुरु हुआ सावन की झड़ी आज सुबह अनवरत जारी रही। रिमझिम और मध्यम बारिश से शहर तरबतर रहा। झमाझम बारिश से शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। बाजार, कालोनियां, दफ्तर सब हो गए पानी-पानी।  जलमग्न होने के लिए कुख्यात इलाके दो से तीन फुट पानी में भर गए थे। कई सरकारी दफ्तर, बाजार, बारिश की वजह से प्रभावित हुए। रिमझिम बारिश की झड़ी देर रात तक चलती रही। शहर के पॉश इलाके हों या तंग बस्तियां। वहीं कई कालोनियां ऐसी हैं, जहां इतना पानी भरा है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। लिहाजा अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के ऊपर हवा के कम दबाव बनने से बादल सक्रिय हो गए।
कई इलाके जलमग्न – गातार वर्षा के कारण शहर जलमग्न हो गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष असहाय साबित हो रहे हैं। शहर की निचली बस्तियां बल्देवबाग, उखरी मार्ग, गुजराती कालोनी, चेरीताल, दीक्षितपुरा, नरघईया, लार्डगंज, कछियाना, राईट टाऊन, विजय नगर आदि क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है। खासकर दुपहिया वाहन मोपेड निकालना मुश्किल हो गया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सावन की झड़ी से 35 इंच के पार हुई बारिश: भारी वर्षा की चेतावनी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!