Download Our App

Home » News » सिवनी रवाना हुए मुख्यमंत्री, शाम को जबलपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सिवनी रवाना हुए मुख्यमंत्री, शाम को जबलपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जबलपुर (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दोपहर डुमना विमानताल पर आगमन हुआ। कुछ देर रुकने के बाद वे सिवनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान किए।
वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे फिर शहर आएंगे। यहां कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद वे वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 1.42 मिनिट पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुँचे यहां कुछ देर रूकने के बाद वे सिवनी के लिए रवाना हुए। सिवनी में धान महोत्सव, कोदो-कुटकी बोनस वितरण, विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के बाद वे वापस 3.30 बजे सिवनी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे शाम 4.25 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में मानस भवन में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5.25 बजे वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र वाजपेयी की माँ श्रीमती उर्मिला वाजपेयी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने बलदेवबाग शीतलपुरी स्थित उनके निवास पहुंचेंगे। श्री यादव शाम 5.55 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और डुमना एयरपोर्ट से शाम 6 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, बढ़ी दैनिक मजदूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सिवनी रवाना हुए मुख्यमंत्री, शाम को जबलपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Top Headlines

Live Cricket