Download Our App

Home » अपराध » सुंदर पत्नी की चाह में अधेड़ के साथ हुआ धोखा

सुंदर पत्नी की चाह में अधेड़ के साथ हुआ धोखा

उड़ीसा की गर्भवती महिला से करा दी गई शादी

जबलपुर (जय लोक)।उड़ीसा की एक गर्भवती महिला से जबलपुर के एक अधेड़ से शादी करा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्भवती महिला भागने की तैयारी में थी जिसे परिवार वालों द्वारा पकड़ लिया गया। गर्भवती महिला को पकड़ लिया गया है और उसने इस बात को कबूल किया है कि उसने पैसे की लालच में गर्भवती होने के बावजूद दूसरी शादी कर ली।
माढ़ोताल थाने में रोशन विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी विजय निवास कालोनी ग्राम सूरतलाई ने शिकायत की कि वह 40 वर्ष की आयु का होकर अविवाहित था तथा अपने लिये एक सभ्य सुशील पत्नी की तलाश कर रहा था। वह अपने माता पिता व परिजनों के साथ उड़ीसा के जगन्नाथपुरी गया था। वहां पर प्रवीन राठ जो वहां का ब्राम्हण होकर शादी विवाह कराने का काम कराता है इनके द्वारा हम लोगों को 2-3 जगह की लड़कियों की व्हाटसएप फोटो बतायी गयीं। रिश्ता नहीं हुआ तो वापस जबलपुर आने पर फोन पर प्रवीन राठ ने सविता, मौसी ममता महीर व मामी झांसी कुमारी से सम्पर्क करवाया। मौसी व मामी के द्वारा सविता राठ का अविवाहित होना तथा मॉ का देहांत होना बताया गया। उसके परिवारजनों ने सविता राठ से विवाह करने हेतु सहमति प्रदान की। 30 जुलाई की रात प्रवीन राठ, सविता राठ, ममता महीर व झांसी कुमारी जबलपुर आये, उसके परिवार जनों द्वारा उनको सूरतलाई वाले मकान पर लेकर गये थे। अगले दिन 31 जुलाई को दोपहर में सूरतलाई के ही पंडित नारायण विलोहा ने उसका एवं सविता राठ का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से कराया था तथा चढ़ावे के रूप में उसके परिजनों ने सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल सविता राठ को दी थीं तथा विवाह के बाद प्रवीन राठ, मौसी ममता महीर व झांसी कुमारी को 1 लाख रूपये नगद, 35 हजार रूपये प्रवीन के खाता में आनलाईन ट्रांसफर किए थे तथा रेल किराया 3500 रूपये प्रवीन के खाता में अलग से आनलाईन दिए। जिसके बाद प्रवीन राठ, ममता महीर, झांसी कुमारी रात 9 बजे बस से जबलपुर से रायपुर के लिये निकल गये थे। विवाह होने के 3 दिन तक सविता राठ उसके घर में अच्छे से रही परन्तु विवाह होने के बाद भी सविता राठ ने उसे पत्नी सुख प्रदान नहीं दिया। बहाना बनाती रही जिसकी गतिविधियों से उसे व उसके परिजनों को शक होने लगा। 4 अगस्त को सविता राठ ने उसके घर से भागने का प्रयास किया तो उसने सविता राठ से भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह पूर्व से शादीशुदा है तथा गर्भवती है।

आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया यह कदम

सविता ने अपने पति को बताया कि पैसों की आवश्यकता होने से उसे प्रवीन राठ, ममता महरी व झांसी कुमारी ने उसे पैसे देने का लालच दिया जिसके लालच में आकर विवाह किया है। उसके साथ प्रवीन राठ, ममता महीर, झांसी कुमारी, सविता राठ ने धोखाधड़ी करते हुये राशि लेकर फर्जी तरीके से विवाह करने तथा सविता राठ के पूर्व से विवाह की जानकारी नहीं दी गई। लिखित शिकायत जांच पर आरोपी सविता कलसई, प्रवीण, ममता महीर, झांसी कुमारी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सुंदर पत्नी की चाह में अधेड़ के साथ हुआ धोखा

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!