Download Our App

Home » Uncategorized » सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ एक माओवादी ढेर, दो जवान घायल

Top Headlines

भोपाल एम्स में मेडिकल सप्लाई पर सवाल 14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी दरें 6500 प्रतिशत तक ज्यादा, जिम्मेदार मौन

भोपाल (जयलोक)। सुप्रीम कोर्ट निजी अस्पतालों में दवाओं और मेडिकल सामग्री की कीमतों तथा मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं

Live Cricket

error: Content is protected !!