
जबलपुर (जयलोक)। शहर के गोल बाजार क्षेत्र में डीएनजैन कॉलेज के सामने स्थित विद्याश्री ग्राफिक्स में आज दोपहर बाद अचानक आग भडक़ उठी। रिहायशी इलाके में भडक़ी आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक तंत्र तत्काल हरकत में आ गया और जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल के वाहन भी पहुंचे और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य दमकल की टीम द्वारा किया जा रहा था। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुरक्षा के तौर पर आजू-बाजू के कुछ स्थलों को खाली करवाया गया है।

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार




