Download Our App

Home » अपराध » सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम में 4 नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम में 4 नक्सलियों को किया ढेर

पश्चिमी सिंहभूम
झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है। दहशत मुक्त अभियान में जुटे सुरक्षा बल के जवानों ने आज सुबह सुबह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ में 48 लाख के ईनामी कंमाडर सहित 8 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है।  नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र के जंगल में इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। मारे गये नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक सबजोनल कमांडर के अलावा एक महिला नक्सली भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली शामिल है। एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि किया है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है।
छह नक्सलियों पर था 48 लाख का इनाम
दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आठ में से छह नक्सली वरिष्ठ रैंक के कैडर थे और इन पर 48 लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक ये कैडर नक्सलियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी मिलिट्री कंपनी नंबर 1 और माड डिवीजन सप्लाई टीम फॉर्मेशन के थे। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर पुलिस के माड़ बचाओ अभियान के एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बड़ी सफलता है और 45 दिनों में चौथी बड़ी सफलता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम में 4 नक्सलियों को किया ढेर

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket