Download Our App

Home » जबलपुर » सेक्स रैकेट में डेढ़ सौ से अधिक युवतियाँ हैं शामिल और होंगीं गिरफ्तारियाँ, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली तक फैला है नेटवर्क, कई नाम आए सामने

सेक्स रैकेट में डेढ़ सौ से अधिक युवतियाँ हैं शामिल और होंगीं गिरफ्तारियाँ, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली तक फैला है नेटवर्क, कई नाम आए सामने

जबलपुर (जय लोक)।  सुहागी में पकड़े गए देह व्यापार के दलदल में सौ से डेढ़ सौ से ज्यादा युवतियों को फंसाया गया है। इस बात का खुलासा लड़कियों की सप्लाई करने वाले अमित जैसवाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उक्त सप्लायर को पुलिस ने पाँच दिनों की रिमांड पर लिया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इनके नेटवर्क में सैेंकड़ों युवतियाँ शामिल हैं और इनका नेटवर्क महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली सहित कई प्रदेशों में फैला हुआ है। इस जाँच प्रक्रिया में पुलिस तकनीकी अनुसंधान का भी उपयोग कर रही है। अब पुलिस अमित से उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है वहीं इनका नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ है जहां लड़कियों की सप्लाई की गई है। इस देह व्यापार के दलदल में अमित का साथ कौन कौन दे रहा था अब पुलिस उसके बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अमित से इस बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है कि इस देह व्यापार में नाबालिग युवतियों को भी धकेला गया है या नहीं।10 जुलाई को पकड़े गए देह व्यापार के मामले में पुलिस ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी अमित जैसवाल को पकड़ा है। आरोपी ने बताया कि अब तक उसने लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को देह व्यापार के अलग-अलग अड्डों पर भेजा था। अमित के कहने पर ही महिलाओं को एक शहर से दूसरे शहर भेजा जाता था। इतना ही नहीं इस दलदल में अमित ही युवतियों को धकेलता था। जिसके बाद यह सभी महिलाओं से वसूली भी करता था।

एएसपी की कार्रवाही से खुल रहे कई राज

एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देश पर यह कार्रवाही की गई, उन्हें एक जानकारी मिली थी कि अधारताल थाना क्षेत्र के एक घर में देह व्यापार का एक अड्डा चलाया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने इस अड्डे पर छापामार कार्रवाई की तो पुलिस की सूचना सही निकली थी और यहां महिलाओं के साथ पुरुषों को हिरासत में लिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने इस बात की जांच शुरू की तो पुलिस को अधारताल थाने के ही सिपाही सतीश झरिया के बारे में भी पता चला। आरक्षक को इस अड्डे की जानकारी थी पर उसने इस विषय में जानकारी नहीं दी थी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

नरसिंहपुर से होता था पूरा कारोबार

जाँच जैसे जैसे आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि इस काले कारोबार का मास्टर माइंड नरसिंहपुर के गाडरवारा में रहने वाला अमित जैसवाल है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं जिस मकान में यह देह व्यापार चल रहा था वह पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी का बताया जा रहा है।

150 महिलाओं की जिंदगी की तबाह

पुलिस से पूछताछ में अमित ने यह कबूल किया है कि उसने अब तक 150 महिलाओं को इस दलदल में धकेला है। देह व्यापार में कौन सी लडक़ी किस राज्य या शहर भेजी जानी है यह भी वहीं तय करता था। पुलिस ने उसे पाँच दिनों की रिमांड में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।

जबलपुर सहित कई  शहरों में फैला जाल

अमित ने बताया कि देह व्यापार का यह जाल जबलपुर सहित अन्य शहरों और राज्यों तक फैला हुआ है। जिसमें उसका साथ अन्य लोग भी देते हैं। जिन्हें इसके बदले मोटी रकम भी मिलती है। महिलाओं को देह व्यापार के अलग-अलग अड्डों पर भेजा जाता है फिर उसने कमीशन लिया जाता है। इनका नेटवर्क जबलपुर सहित, नरसिंहपुर और प्रदेश के अन्य शहरों में फैला हुआ है। इतना ही नहीं यहां से युवतियों की सप्लाई अन्य प्रदेशों में भी की जाती है। पुलिस को इस मामले में कई दलालों का भी पता लगा है, जिनकी संख्या लगभग 20 बताई जा रही है।

इनका कहना है

अमित से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों और देह व्यापार के दलदल में फँसी युवतियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
अनु बेनिवाल, एएसपी

 

जबलपुर के प्रियंक मेहता ने 5 लाख डॉलर की विदेश में खरीदी संपत्ति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सेक्स रैकेट में डेढ़ सौ से अधिक युवतियाँ हैं शामिल और होंगीं गिरफ्तारियाँ, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली तक फैला है नेटवर्क, कई नाम आए सामने

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket